BJP की तर्ज पर अब कांग्रेस भी चलाएगी डिजिटल अभियान, ऑनलाइन बनेगी मेंबरशिप

By: Ankur Fri, 24 Dec 2021 12:45:30

BJP की तर्ज पर अब कांग्रेस भी चलाएगी डिजिटल अभियान, ऑनलाइन बनेगी मेंबरशिप

नए साल से कांग्रेस अपनी मेंबरशिप अभियान में बदलाव करने जा रही हैं और अब BJP की तर्ज पर डिजिटल मेंबरशिप प्रोवाइड की जाएगी। कांग्रेस ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान के जरिए यूथ तक पहुंचना चाह रही है। यूथ को टारगेट करके ही ​ऑनलाइन मेंबरशिप शुरू की गई है। कांग्रेस का मेंबरशिप अभियान 31 मार्च तक चलेगा। बीजेपी ने 2014 के बाद एक अभियान चलाकर मिसकॉल के जरिए मेंबर बनाए थे। मिसकॉल से बनाए गए मेंबर्स की पड़ताल में कई गड़बड़ियां मिली थी। बाद में बीजेपी ने इस पैटर्न को बदल दिया। कांग्रेस इससे अलग डिजिटल माध्यम से लोगों को जोड़ने पर फोकस करने जा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के ऑनलाइन अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस ट्रैनिंग सेल के प्रभारी सचिन राव से बैठक कर चर्चा की है।

राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है, इसलिए यहां ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर फोकस रहेगा। इस बार 20 लाख के आसपास मेंबर बनाने का टारगेट है। कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया से पहले 31 मार्च तक मेंबरशिप होगी। अप्रैल से अगस्त-सितंबर के बीच संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पहले जब शक्ति प्रोजेक्ट शुरू किया गया था उस समय भी राजस्थान देश में सबसे आगे रहा था। अब जनवरी से शुरू होने वाले डिजिटल मेंबरशिप अभियान में भी राजस्थान अग्रणी रहेगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मेंबरशिप चलाई जाएगी। पार्टी ट्रैनिंग पर भी जोर देने जा रही है। 26 दिसंबर से जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का ट्रैनिंग कैंप होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस नेताओं को पार्टी के आगे के कार्यक्रमों को लेकर ट्रैनिंग दी जाएगी।

ये भी पढ़े :

# 2 दिन बाद फिर करना पड़ेगा राजस्थान की जनता को ठंड के कहर का सामना, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

# जयपुर : प्रेम-प्रसंग के चलते ममेरे भाई ने की बहन की गला घोंटकर हत्या, गड्‌डा खोदकर गाड़ा शव

# शाकिब अल हसन ने संन्यास पर कही यह बड़ी बात, जाफना किंग्स ने लगातार दूसरे साल जीती लंका प्रीमियर लीग

# हमारे पास सीरीज जीतने की क्षमता : पुजारा, इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार को याद आया विराट कोहली का बयान

# बांग्लादेश में बड़ा हादसा, नाव में लगी आग, 32 लोगों की मौत, 100 घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com